सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री ने संधोल में विभिन्न स्थानों पर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

स्वतंत्र हिमाचल
(संधोल) अनिल
गुरुवार को प्रदेश सरकार में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने संधोल तहसील के अंतर्गत विभिन्न स्थानों में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। महेंद्र सिंह ने निर्माणाधीन 100 बैड अस्पताल,जल शक्ति विभाग द्वारा बनाए जा रहे मोक्ष धाम व मिनी सचिवालय का निरीक्षण करके अधिकारियों को कार्यों में ओर तेजी लाने के निर्देश दिए।
महेंद्र सिंह ने लोअर घनाला सड़क का भूमि पूजन करके अधिकारियों को सड़क के कार्य को तेजी से करने के निर्देश दिए साथ ही जनसभा को संबोधित करते हुए महेंद्र सिंह ने स्थानीय जनता को शिवा प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी प्रदान की व कोरोना से एहतियात बरतने की अपील की इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मीडिया प्रभारी रजत ठाकुर,पूर्व युवा मोर्चा संधोल अध्यक्ष सुमन सकलानी,जिला पार्षद सदस्य कश्मीर सिंह,स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि वह समत विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।