मुख्याध्यापक पदोन्नति में विकल्प छूट के लिए किया सरकार का धन्यवाद
स्वतंत्र हिमाचल
(आनी) विनय गोस्वामी
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा बजट में मुख्याध्यापक पदोन्नति में विकल्प छूट के लिए प्रावधान हेतु हिमाचल प्रदेश पदोन्नत प्रवक्ता संघ जिला कुल्लू इकाई ने प्रसन्नता तथा आभार व्यक्त किया है। संघ द्वारा जारी संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में संघ के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार, महासचिव कुन्दन शर्मा ,कोषाध्यक्ष विरेंद्र शर्मा,सुरेंद्र कुमार खंड प्रधान मनाली,राम लाल खंड प्रधान कुल्लू, मनमोहन शर्मा खंड प्रधान आनी, रमेश ठाकुर खंड प्रधान निरमंड ,नरेंद्र कुमार खंड प्रधान बंजार तथा जिला कार्यकारिणी के सदस्यों पूर्ण ठाकुर ,प्रेम शर्मा ,योगेंद्र कुमार ,जितेंद्र शर्मा, श्यामलाल, निहाल ठाकुर ,विनोद डोगरा, चुन्नीलाल ,डोला राम शर्मा, राकेश शर्मा ,जगदीश कुमार, श्यामलाल, राजेंद्र कुमार, विजय कौशल, महिला विंग अध्यक्ष आर्तिका शर्मा, वेद प्रिया ,लीला देवी, सारिका शर्मा, रंजना देवी आदि ने 26/04/2010 की विकल्प संबंधी अधिसूचना को रद्द करने की अपनी लंबित मांग को सुलझाने तथा प्रवक्ता स्कूल न्यू का प्रवक्ता पदनाम बहाल करने हेतु शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया।
संघ ने कहा कि टी जी टी वर्ग में 90% से भी अधिक स्नातकोत्तर अध्यापक हैं तथा प्रवक्ता पदोन्नति उपरांत विकल्प की बाध्यता के कारण उचित लाभ से वंचित हो रहे थे। इस अवसर पर सरकार से शीघ्र अधिसूचना जारी करने की भी मांग की गई।