(अर्की)कृष्ण रघुवंशी
अर्की नगर पंचायत के चुनाव में वार्ड नम्बर 2 से सुरेन्द्र शर्मा ने रिकॉर्ड 105 मतों से जीत दर्ज कर नया इतिहास रचा। वे पूर्व में वर्ष 1996,2001व 2005 में लगातार तीन बार पार्षद रहे।
इस बार उन्होंने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की। आज तक नगर पंचायत के चुनाव में कोई भी जीतने वाला प्रत्याशी 2 अंकों से आगे नही पहुँचा हे। सुरेन्द्र पहला प्रत्यशी है जिन्होंने तीन अंकों को पार किया है। जो अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है। उन्होंने वार्ड के मतदाताओ का धन्यवाद करते हुए इसे ऐतिहासिक जीत बताया है।