आम आदमी पार्टी व भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू : यदोपती
(सरकाघाट)रितेश चौहान
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदोपती ठाकुर ने कहा की जहां एक तरफ आम आदमी पार्टी के नेता भ्र्ष्टाचार व आम जनता को प्रलोवन देते हुए स्वयं की छवि को साधारण नेता बताते हुए जनता को गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं वहीं दूसरी हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अनूप केसरी संगठन मंत्री सतीश ठाकुर जिला उना से अध्यक्ष इकबाल ने आम आदमी पार्टी को छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है।

यदोपती ठाकुर ने कहा की इन दोनों पार्टियों के नेता आपस में मिले हुए हैं।यादोपती ठाकुर ने कहा की हाल ही में मंडी में हुई आम आदमी पार्टी की रैली पूरी तरह फेल रही है।हिमाचल प्रदेश के आधुनिक विकास में कांग्रेस पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह का बहुत बड़ा योगदान रहा है।यदोपती ने कहा की जिस तरह से आम आदमी पार्टी के नेताओं ने दिल्ली व पंजाब की जनता के साथ धोखाधड़ी करने का कार्य किया है जिससे साफ पता चलता है की इनकी कथनी और करनी में रात दिन का अंतर है।यदोपती ठाकुर ने कहा की भाजपा और आम आदमी पार्टी की सांठ गांठ जनता के बिल्कुल सामने है।यदोपती ठाकुर ने कहा की हिमाचल प्रदेश में आगामी चुनाव प्रदेश के जनहित के मुद्दों पर लड़ा जाएगा।यदोपती ठाकुर ने कहा की प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी।