एकल अभियान भाग रामपुर अंचल ने आनी में धूमधाम से मनाया युवा दिवस
स्वतंत्र हिमाचल
(आनी) विनय गोस्वामी
एकल अभियान भाग रामपुर अंचल आनी में 12 जनवरी 2021 मंगलवार को युवा दिवस (स्वामी विवेकानन्द जयंती) कार्यक्रम धूमधाम से मनाया ।
अंचल आनी के अंचल गतिविधि प्रमुख रामलाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तिलकराज, अध्यक्ष अंचल आनी व मुख्य वक्ता श्यामानंद अंचल सचिव उत्तम ठाकुर RSS के आनी खंड के शारीरिक प्रशक्षिण प्रमुख वीरेंद्र ठाकुर, भाग संस्कार शिक्षा प्रमुख महेंद्र शर्मा, भाग व्यास कुमारी अनु अंचल अभियान प्रमुख अनिता,अंचल गतिविधि प्रमुख मानराम लाल,अंचल प्रशक्षिण प्रमुख कुमारी मोनिका,अंचल व्यास कुमारी निर्मला तथा अंचल आनी के लगभग सभी संचों के संच प्रमुख तथा स्थानीय ग्राम की ग्राम समिति के लोग इस मौके पर मौजूद रहे।
इस अवसर पर राम लाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्यामा नंद ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला गया और सभी कार्यकर्ताओं व उपस्तिथ लोगों को स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित भी किया।
इस कार्यक्रम में महेंद्र शर्मा एकल अभियान की पञ्चमुखी शिक्षाओं पर संक्षेप में जानकारी दी,और समिति से उत्तम ठाकुर ने अपने विचार व्यक्त किए।