सेवा भारती कांगड़ा ने चलाया जन जागरण अभियान
(कांगडा)मनोज कुमार
सेवा भारती कांगड़ा इकाई द्वारा कोविड_19 करोना के पूरे देश तथा प्रदेश में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विनोद अग्रवाल की अध्यक्षता में लघु सचिवालय कांगड़ा के पास इस बीमारी से बचने हेतु जन जागरण अभियान चलाया गया। यह अभियान सुबह 9.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक चलाया गया।
इस दौरान कांगड़ा में माता के दर्शनों के लिए बाहर से आए हुए यात्रियों जिन के पास मास्क नहीं थे, उन्हें लगभग 200 से 250 यात्रियों को मास्क उपलब्ध करवाए गए। 400 के लगभग लोगों के मन्दिर जाने से पहले या मन्दिर से आने के पश्चात् हाथों को सैनिटाइजर लगाने हेतु दिया गया। कुछेक गरीब व जरूरतमंद परिवारों की टोलियों को सैनिटाइजर की पूरी बोतल भी दी गई ताकि यात्रा के चलते इस का उपयोग करके स्वयं भी भयानक बीमारी से बचें ब दूसरों को भी बचाएं।
बहुत से स्थानीय लोग भी बिना मास्क पहने घूमते हुए देखे गए उन्हें भी मास्क , सैनिटाइजर दिए गए। सभी बाहरी व स्थानीय लोगों को मास्क पहनने, सैनिटाइजर का प्रयोग करना, साबुन से हाथ धोना, दो गज की दूरी बनाए रखना व केवल जरूरी या मजबूरी में ही घर से निकलने के भाव को सेवा भारती कांगड़ा की पूरी टीम ने तन्मयता के साथ जागृत करने में अपना सहयोग दिया।
बाजार के बहुत से प्रभाव शाली लोगों ने इस पुनीत कार्य को नर सेवा नारायण सेवा तुल्य मानते हुए सराहना के साथ साथ अपनी शुभकामनाएं भी प्रेषित की।
इस प्रकार के बहुत से पुनीत कार्य सेवा भारती कांगड़ा इकाई द्वारा बहुत लम्बे समय से किए जा रहे हैं तथा आगे भी समाज के जरूरतमंद,गरीब, मजबूर ब अस हाय लोगों की सहायता हेतु सेवा भारती कांगड़ा इकाई निरन्तर कार्य करना जारी रखे ।
आज के जन जागरण अभियान में अध्यक्ष विनोद अग्रवाल के इलावा जोगेंद्र राणा, श ओम प्रकाश, करतार सिंह डडवाल, मैडम सुमन सैनी, कैप्टन अशोक मेहरा तथा टीम के बहुत से अन्य सदस्य शामिल हुए।