काँगड़ा
धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

(कांगडा)मनोज कुमार
कांगडा के नगर परिषद् मैदान में राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस मनाया गया। उपमंडलाधिकारी कांगड़ा अभिषेक वर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया व गणतंत्र दिवस परेड की सलामी ली। इस दौरान हिमाचल पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी व एनएसएस वालंटियर ने परेड निकाली।

वहीं स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान डी एस पी कांगड़ा सुनील राणा , तहसीलदार विजय सांगा , नप अध्यक्षा रेणु शर्मा , उपाध्यक्ष राज कुमारी , पार्षद अशोक शर्मा, प्रेम सागर, सौरभ , नप कार्यकारी अधिकारी चमन लाल ,व्यापार मण्डल के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, खेल परिषद् के वरिष्ट उपाध्यक्ष नरेंद्र त्रेहन, बी डी सी सदस्य कांता सरोज, सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।