कुल्लू
पुलिस को मिला अज्ञात शव
स्वतंत्र हिमाचल
(आनी) विनय गोस्वामी
आनी। उपमण्डल आनी के पुलिस थाना ब्रो के अंतर्गत तुनन सड़क ज़ीरो पॉइंट पर एक अज्ञात व्यक्ति का फंदे से लटका शव पुलिस को मिला है। जिसकी पुष्टि डीएसपी आनी रविन्द्र नेगी ने की है। उन्होंने बताया कि शव करीब एक माह पुराना लगता है और लाश गल सड़ चुकी है।
प्रथम दृष्टया में देखने पर शव किसी नेपाली मूल के हृष्ट पुष्ट व्यक्ति का प्रतीत होता है, जिसकी उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच जो सकती है।
उन्होंने आम जन मानस से अपील की है कि यदि उनका कोई परिचित या परिजन लापता है, तो वे पुलिस थाना ब्रो के 01782232516 पर सम्पर्क कर शव की पहचान कर सकते हैं