Saturday, July 27, 2024
Homeऊनाबंगाणापिपलू की वेटी ने चमकाया क्षेत्र का नाम

पिपलू की वेटी ने चमकाया क्षेत्र का नाम

राकेश राणा /बंगाणा

उपमंडल  बंगाणा की पिपलू   पंचायत  के  उप्पर  थाना  की  बेटी   अनु प्रिया  राणा   ने सीएसआईआर  नेट लेक्चररशिप  / सहायक  प्रोफेसर की परीक्षा में शानदार इबारत लिखी है। लाइफ साइंस विषय में  नेट  में  सफलता अर्जित की है।

खास बात ये है कि  अनु प्रिया  राणा   ने परीक्षा में 97.6 पर्सेंटाइल का स्कोर हासिल किया है। हालांकि, पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता, लेकिन स्कोर के आधार पर इस बात का अनुमान लगाया जा रहा है कि अनु प्रिया  राणा  देश भर में  जियोलॉजिकल विषय की  लेक्चरर शिप परीक्षा में 58 वें  रैंक में रही है।  गौरतलब है किअनु प्रिया  राणा  ने स्कूली शिक्षा पांचवीं  कक्षा  तक एसएस मॉडल  स्कूल  पिपलू से ग्रहण की है। उसके  बाद दस जमा दो नवोदय हमीरपुर ,  स्नातक  बंगाणा कॉलेज बचपन से ही लाइफ  साइंस विषय से खास लगाव रहा। शिक्षा के क्षेत्र में ही अनु प्रिया  राणा  कैरियर बनाना चाहती है।मूलतः ऊना जनपद के उपमंडल  बंगाणा की  पंचायत  पिपलू के  अपर  थाना की रहने वाली  अनु प्रिया  राणा  की कामयाबी में माता-पिता व शिक्षकों का योगदान रहा। गौरतलब है कि  नेट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अनु प्रिया पीएचडी (Ph.D) की पढ़ाई तक छात्रवृति की पात्र भी बन गई हैं। साथ ही देश में काॅलेज कैडर के सहायक प्रोफैसर (assistant professor) पद के लिए भी पात्रता बना ली है। अनु प्रिया का कहना है कि एकाग्रता से कठिन परिश्रम मायने रखता हैै। आप चाहें चंद घंटों का परिश्रम करें, लेकिन एकाग्रता होनी चाहिए। ये नहीं, पूरा दिन पढ़ रहे हैं मगर एकाग्रता नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments