13 वर्षों के विकास का हिसाब स्थानीय विधायक से मांग रही है सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र की जनता : पवन
(सरकाघाट)रंजना ठाकुर
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र पवन ठाकुर ने नरोला पंचायत में कहा कि सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र की जनता स्थानीय विधायक से 13 वर्षों के विकास का हिसाब जनता मांग रही है। ऐसे कौन से उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ्य का बड़ा संस्थान सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में स्थापित किया हो,जिससे की ये लगे कि विधायक ने विकास किया है। इन मामलों में विधायक पूरी तरह से असफ़ल रहे हैं।
अफसोस कि बात है कि सड़कों पर बसें नहीं चल रही है,पीने के पानी की समस्या दूर नहीं हो रही है।हस्पतालों में डॉक्टर उपलब्ध नहीं है। सरकारी विभागों के दफ़्तर दूसरे विधानसभा क्षेत्र को स्थानांतरित हो रहे है। बेरोजगार युवकों को रोजगार नहीं मिल रहा है।जो मिल भी रहा है वह बाहरी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को मिल रहा है। विधायक पूरी तरह से असफल हो रहे है।
पवन ठाकुर ने कहा कि भगवान राम को 14 वर्षों का बनवास मिला था परन्तु सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के वनवास को 15 वर्ष होने जा रहे है।विधायक मस्त है और सरकाघाट की जनता त्रस्त है।पवन ठाकुर ने कहा कि सरकाघाट विधानसभा को तो छोड़ो यहां नरोला पंचायत में भी कोई विकास नहीं हुआ है।
इस मौके पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष लक्सरी राम,शहरी कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी गुलेरिया, उप प्रधान लश्करी राम, दारा सिंह, प्रेम सुख,कमलेश, अधिवक्ता पूर्ण,पवन,सुरिंदर, अनिता,विनोद, दूनी चन्द शामिल हुए।
इन लोगों की उपस्थिति में नीता कुमारी,शिव राम,तोता राम,कौशल्या देवी,नीलम, पवन कुमार, बंटी चंदेल,साहिल जम्वाल, मुनीश कुमार,विशाल,सपना देवी,उषा देवी और गीता देवी ने भाजपा पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की।