Saturday, July 27, 2024
Homeऊनाबंगाणासही पोषण देश रोशन कार्यक्रम के तहत जसाणा सर्कल की अरलू पंचायत...

सही पोषण देश रोशन कार्यक्रम के तहत जसाणा सर्कल की अरलू पंचायत में एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

राकेश राणा //बंगाणा

राष्ट्रीय पोषण माह के तहत  सर्कल जसाणा में वीरवार  को पंचायत अरलू के गुरूमुख आंगनबाड़ी केंद्र में  कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके  मुख्यतिथी के रूप में पूर्व प्रधान सरोज राणा ने शिरकत की,बहीं पर स्वास्थ्य विभाग की और से डा बरूण ने स्वस्थ जीवन शैली में पौष्टिक आहार और उचित पोषण का महत्व बताया गया।

 

 वहीं, किफायती स्वस्थ आहार विषय पर प्रदर्शनी पोषण मेला लगाया गया। जिसमें विभिन्न आंगनबाड़ी के कार्यकर्ताओ ने प्रतिभाग किया। पर्यवेक्षिका  मीना पठानिया ने प्रदर्शनी में उपस्थित लोगो को पौष्टिक आहार के बारे में जागरूक किया। स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने और जंक फूड से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई।
उन्होने बच्चों को इंद्रधनुष के रंगों के समान थाली में सतरंगी भोजन लेने के लिए प्रेरित किया।    यह सुनिश्चित करने के लिए और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है कि सभी को पौष्टिक भोजन मिले। नशा पर भी रैली पर निकाली।
इस मौके पर मीना पठानिया ने आई हुए लोगों को पोषण माह दिवस व नशा मुक्ति अभियान पर जागरूक किया। जिसमें पूर्व प्रधान सरोज राणा आशा वर्कर ममता देवी,आशा देवी,अंजना देवी,मुनीशा देवी
सहित गांव के वरिष्ठ नागरिक व महिलाएं शमिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments