Saturday, July 27, 2024
Homeहिमाचल प्रदेशहिमाचल के सरकारी स्कूलों में अब पहली कक्षा से होगीअंग्रेज़ी मीडियम में...

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में अब पहली कक्षा से होगीअंग्रेज़ी मीडियम में पढ़ाई

हिमाचल प्रदेश/यशपाल ठाकुर

 

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में अब अंग्रेज़ी मीडियम में पढ़ाई होगी. सभी सरकारी प्राइमरी स्कूलों में ये सुविधा मिलने वाली है. कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों से पहले प्रदेश में चार अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोलने का वादा किया था जिसको अब कांग्रेस सत्ता में आने के बाद पूरा करने जा रही है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि अब प्रदेश में चार नहीं बल्कि सभी सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई होगी


मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि प्रदेश के स्कूलों में अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई को लेकर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और अन्यों से चर्चा के बाद फैसला लिया गया है. प्रदेश के स्कूलों में अब आगे आने वाले नए सेशन से अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई करवाई जाएगी. सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के शिक्षा स्तर में भी व्यवस्था परिवर्तन की जरूरत है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments