निरमंड के डीम में दिया जल संरक्षण का संदेश

स्वतंत्र हिमाचल
(आनी) विनय गोस्वामी
नेहरू युवा केंद्र कुल्लू युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देश में विकासखंड निरमंड की ग्राम पंचायत डीम में एक दिवसीय जल संरक्षण( कैच द रैन) थीम पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर खंड विकास अधिकारी निरमंड प्रिया नागटा ने शिरकत की, विशेष अतिथि के तौर पर शिवानी ठाकुर प्रधान ग्राम पंचायत डीम , प्रदीप ठाकुर उपप्रधान ग्राम पंचायत डीम मौजूद रहे।
पंचायत वासियों ने खंड विकास अधिकारी का फूलमालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह द्वारा प्रदर्शनी लगाकर आत्मनिर्भर भारत बनने का संदेश दिया ।खंड विकास अधिकारी प्रिया नागटा ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा की महिलाएं पुरुष के सहयोग बिना ही अपने व्यवसाय में आगे बढ़ने का आवाहन किया।
आज की महिलाएं बागवानी कृषि एवं अन्य व्यवसाय के क्षेत्रों में एकांकी होकर भी समाज में एक अनुकरणीय मिसाल पेश कर रही है, और महिलाओं के अंदर महिला सशक्तिकरण का जोश जगाया। वही खंड युवा स्वयंसेवी कमलेश ठाकुर ने जल संरक्षण पर अपने अनुभव साझा किए और कहा कि जल का सही तरीके से उपयोग करें और जल संरक्षण के प्राकृतिक स्त्रोत को साफ सुथरा रखें, और प्रकृति में ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाकर अपनी वन संपत्ति को हरा भरा बनाएं तभी हम जल का संरक्षण कर सकते हैं। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी प्रिया नागटा, प्रधान शिवानी ठाकुर,
उपप्रधान प्रदीप ठाकुर , तकनीकी सहायक मानसुख आजाद,सचिव पवन,आयोजक राजेश, पंचायत की विभिन्न महिला मंडलों ने भाग लिया जिसमें महिला मंडल डीम, नगेढ,भदराल,शलूरी,शील, स्वयं सहायता समूह , ग्राम विकास कमेटी डीम ,युवा मंडल डीम,सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।