ऊना
व्यापारियों ने सुभाष चंद को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
स्वतंत्र हिमाचल
(ऊना) रोहित शर्मा
कोरोना काल के दौरान ऊना शहर पर निशुल्क मास्क वितरित करने वाले समाजसेवी सुभाष चंद को शनिवार संयुक्त व्यापार मंडल ने सम्मानित किया। संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रिंस राजपूत की अगुवाई मेें व्यापारियों ने सुभाष चंद को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
प्रिंस राजपूत के कहा कि कोरोना काल के दौरान सुभाष चंद ने पूरे शहर में निशुल्क मास्क वितरित किए। सुभाष चंद ने न केवल गली मोहल्लों व घर-घर जाकर मास्क वितरण किया, वहीं कोविड नियमों की पालना करने का भी आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान भी सुभाष चंद ने व्यापार मंडल को 250 मास्क वितरित किए।
इस अवसर पर शिव आंगरा, सोमनाथ सांगरा, राजा मक्कड़, मुनीष बेदी, बनवारी लाल, विजय, रोहित, हरीओम पुरी, गौरव जोशी, राज कुमार सूरी