
स्वतंत्र हिमाचल
(आनी ) विनय गोस्वामी
नशे जैसी बुराई के ख़ात्मे के लिए समाज में जागरूकता लाने के उद्देश्य से सोमवार को महिला मंडल कोट(लुहरी)की महिलाओं ने प्रधान हीरा देवी की अध्यक्षता में गांव में जागरूकता रैली निकाली।महिलाओं ने इस दौरान नारों के माध्यम से लोगों को नशे के सेवन से होने वाली हानियों से अवगत करवाया और एक स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए इससे बचने का आह्वान किया।

महिलाओं ने लोगों को बताया कि नशे जैसी बुराईयों से समाज में अशांति फैल रही है और कई परिवार टूट रहे हैं। महिलाओं ने नारा दिया कि”नशा छोड़ो, रिश्ते जोड़ो”। इस मौके पर महिला मण्डल प्रधान — हीरा देवी के साथ उपप्रधान – सुंदरू देवी,सचिव – संगा देवी,कोषाधिकारी– निशा देवी के अलावा कार्यकारिणी सदस्य पिंकी देवी,रीता देवी व
निरमा देवी सहित अन्य कई महिलाएं मौजूद रहीं।