मंडी
किशोर राणा को किया प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त
(सरकाघाट)रंजना ठाकुर
सरकाघाट से किशोर राणा को प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है। इस मौके पर किशोर राणा ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप तथा संगठन मंत्री पवन राणा आदि का धन्यवाद किया है।
आगे 2022 के चुनावों को मध्य नजर रखते हुए यह जिम्मेवारी किशोर राणा को दी गई है और किशोर राणा का सरकाघाट क्षेत्र में युवाओं में काफी प्रभाव है।
किशोर राणा खुद एक युवा हैं जिससे सरकाघाट में संगठन को और मजबूती मिलेगी।
इस मौके पर स्थानीय विधायक कर्नल इंदर सिंह तथा प्रदेश भाजपा आईटी सेल के सदस्य विनय राणा ने किशोर राणा को बधाई दी।