किसान मोर्चा द्वारा नालागढ़ में प्रेस वार्ता का आयोजन
किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर कूनपुरी की अध्यक्षता मेें की गई पत्रकार वार्ता
(नालागढ़)ऋषभ शर्मा
नालागढ़ के स्थानीय विश्राम गृह में किसान मोर्चा द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर कूनपुरी की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई।
प्रेस वार्ता में दिल्ली में चल रहे किसान आन्दोलन पर विस्तार से चर्चा की गई। देवेंद्र ठाकुर ने किसान बिल को सही ठहराते हुए कहा कि यह बिल किसान हित में है और यह देश की ऐसी सरकार है जिन्होंने किसान के हित के लिए तीन ऐसे बिल बनाए हैं जिससे किसानों की आय दोगुनी होगी और किसान खुशहाल होंगे उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियां अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए लोगों को गुमराह कर रही है।
इस दौरान मण्डल महामंत्री मनोहर ठाकुर ने कहा कि अब तो विदेशी भारत विरोधी पूरे योजनाबद्ध तरीके से देश की भोली जनता को गुमराह कर रही है जिसमें भारत में छिपे उनके स्लीपर सेल भी पूरी सहायता कर रहे है ये सब योजनाबद्ध तरीके से भारत की छवि बिगाड़ने और देश के विकास को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय साजिश है।
मनोहर ठाकुर ने कहा की उनकी किसानों से अपील है कि अपने आंदोलन का गलत दुरुपयोग न होने दें और सरकार के साथ सामंजस्य बिठा कर जो भी उनकी मांगे है उन पर विचार करें।
इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य टेक चंद चन्देल,किसान मोर्चा महामंत्री कमल सिंह, मण्डल उपाध्यक्ष जयप्रकाश,व्यापार प्रकोष्ठ मण्डल अध्यक्ष दलेल ठाकुर, रमेश बसंल,देव राज धीमान,नंद लाल धीमान सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।