अर्की
जोगिन्द्रा कॉपरेटिव बैंक ने महिला सशक्तिकरण के तहत लगाया एकदिवसीय जागरूकता शिविर
(अर्की)कृष्ण रघुवंशी
ग्राम पंचायत कोटली के गाँव कोलका में दिनांक 4 मार्च 2021 को महिला सशक्तिकरण के तहत महिलाओं को जागरूक करने के लिए एक दिवसीय शिविर लगाया गया जिसमें मुख्य अतिथि पंचायत प्रधान यश पाल कश्यप ने भाग लिया। शिविर में महिलाओं के अधिकारों की जानकारी दी गई। महिलाओं के स्वस्थ्य के बारे में जानकारी दी गई।
जोगिन्द्रा कॉपरेटिव बैंक की तरफ से महिलाओं को अपना कारोबार शुरू करने के लिए ऋण आदि की भी जानकारी दी गई। शिविर में एनजीओ की तरफ से रोशनी,बैंक की तरफ से हरीश कुमार व जमना देवी, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रीना, महिला मण्डल की प्रधान उमा वर्मा, जय प्रकाश, जगदीश ठाकुर,सावित्री,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित बहुत सी महिलाओं ने भाग लिया,