ढांग टपरियां में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित
(नालागढ़)ऋषभ शर्मा
ढांग निहली पंचायत के गांव ढांग टपरियां में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। महिला दिवस पर सभी आंगनवाड़ी वर्कर्स, आशा वर्कर, आईसीडीएस पर्यवेक्षक तारा वती, रमापति, कौशल्य, उषा , और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर हीना शर्मा सहित अन्य मौजुद रही।
कार्यक्रम में महिलाओं ने बड़चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान वार्ड पंच, प्रधान, उप प्रधान, बीडीसी मैंबर सहित महिला दिवस के अवसर पर लोगो को बधाई दी और विभिन स्कीमो के बारे में अवगत करवाया।
इस दौरान आईसीडीएस ब्लॉक नालागढ़ के स्टाफ़ द्वारा लोगो को जागरूक रहने और विभिन्न योजनाओं के बारे बताया गया जैसे कि पोषण अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, शशक्त महिला योजना, मुहिम, प्रधानमंत्री मात्र वदना योजना ,बेटी है अनमोल योजना, मदर टेरेसा योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना ओर भी विभिन योजनाओं के बारे में बताया गया।
उन्होंने बताया की विकसित समाज में महिलाओं की भूमिका बराबर की है और एक जागरूक नागरिक होने के नाते हम सभी को महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्यरत रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं एक बार पुनः यह सिद्ध कर रही हैं कि समाज को सही दिशा देने में उनका अतुलनीय योगदान है।
उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि लड़कियों को आगे बढ़ने के समान अवसर प्रदान करें।
इस दौरान ग्राम पंचायत ढांग निहली की आशा कार्यकर्ता चरनजीत कौर ने भी स्पीच के माध्यम से महिला दिवस पर सभी महिलाओं को सशक्त बनने के बारे में जागरूक किया
कार्यक्रम में आशा वर्कज ने कन्या भूर्ण हत्या को लेकर एक सकीरट भी प्रस्तुत की। छोटी छोटी बच्चीयों ने अपने नृत्य से सबका मन मोह लिया। आईसीडीएस ब्लॉक नालागढ़ पंचायत ढांग टपरियां ने वहा उपस्थित सभी महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम मे एक 90 साल की वृद्ध महिला ने भी भाग लिया जिसको बाद में आईसीडीएस ब्लॉक नालागढ के कर्मचारियों ने सम्मानित भी किया।
महिला दिवस के मोके पर एक 2 माह की छोटी बच्ची को भी पर्वेक्षको ओर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर हीना शर्मा द्वारा समानित किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगो को जाग्रति प्रदान की गई। और महिलाओं को आगे आने के लिए प्रेरीत किया गया।