मंडी
लेदा में आयुष आयुर्वेद की दी जानकारी
स्वंतंत्र हिमाचल (नेरचौक) अमन शर्मा
महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना रिवालसर के अंर्तगत वृत लेदा में आज चल रहे पोषण पखवाड़े के मौके पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लेदा वृत पर्यवेक्षक नीना गोयल ने बताया कि की 16 से 31 मार्च तक चल रहे पोषण पखवाड़े के अंतर्गत आज की थीम थी आयुष आयुर्वेदा।
जिसमें कि आज स्थानीय आयुर्वेदिक अस्पताल से ड़ॉ दीपक कपूर मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने वहां मौजुद महिलाओं को सही आहार व आयुर्वेद के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस मौके पर पर्यवेक्षक नीना गोयल, डॉ दीपक कपूर के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रिंकू शर्मा, मीरा देवी,मीना देवी, लीला देवी फुला देवी व अंत स्थानीय महिलाएं शामिल हुई।