अगर हाई कमान कहेगा तो मंडी संसदीय क्षेत्र से बतौर सांसद चुनाव लड़ने को हूं तैयार : ठाकुर गुलाब सिंह
जोगिंदर नगर के पूर्व विधायक राम सिंह के जन्मदिवस पर पूछे गए सवाल पर दिया जवाब
(जोगिंदर नगर)क्रांति सूद
मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद स्व राम स्वरूप शर्मा के निधन के बाद यहां पर मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए उपचुनाव होना तय है। इस चुनावों को लेकर पूर्व मंत्री ठाकुर गुलाब सिंह ने आलाकमान द्वारा उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपे जाने पर अपनी सहमति जताई है।
रविवार को जोगिंदर नगर के पूर्व विधायक राम सिंह के जन्मदिन के अवसर पर पूछे गए सवाल पर ठाकुर गुलाब से ने कहा कि अगर भाजपा आलाकमान तथा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उन्हें मंडी संसदीय क्षेत्र से बतौर पार्टी का उम्मीदवार घोषित करेंगे तो वह इस जिम्मेवारी को पूरा करने की से पीछे नहीं हटेंगे। बताते चलें कि जोगिंदर नगर के पूर्व विधायक राम सिंह ने अपने 91 जन्मदिवस के अवसर पर जोगिंदर नगर अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए l
पूर्व विधायक ने मरीजों का कुशल क्षेम पूछा तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री ठाकुर गुलाब सिंह भी उनके साथ विशेष रूप से मौजूद रहे। ठाकुर गुलाब सिंह ने कहा कि राम सिंह एक सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं,
व उनके साथ ठाकुर गुलाब सिंह के व्यक्तिगत संबंध रहे हैं। उन्होंने उनके दीर्घायु होने की कामना की तथा उनके जन्मदिन के शुभ अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अजय ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।