काँगड़ा
घायल की मदद को आगे आई हिमालयन सेवियर संस्था
(कांगडा)मनोज कुमार
सिहुंता की मनसा माता मंदिर के पास हुए कार हादसे में घायल महिला अंजू को ब्लड की जरूरत थी, सोशल मीडिया में डाले गईं पोस्ट पढ़ कर हिमालयन सेवियर संस्था के अध्यक्ष व सदस्यो ने टांडा पहुंच कर रक्त दान किया।
बता दे कि हिमालय सेवियर संस्था पिछले कई वर्षों से ज़रूरत मंद लोगों व रक्तदान शिविरों का आयोजन कर रहा है, जिनमें हजारों लोग रक्तदान कर चुके हैं।