गोलवां की यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही छात्रा सकुशल घर लौटी
(जवाली )दौलत चौहान
फतेहपुर की गोलवां पंचायत की यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर छात्रा प्रिंयका सकुशल घर लौट आई है यूक्रेन से सकुशल घर पहुंची छात्रा प्रियंका धीमान पुत्री अशोक धीमान ने बताया कि डर की स्थिति में जो दिन गुजारे, वे कभी नहीं भूलेंगे। प्रियंका ने बताया कि नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी उजहोर्ड स्लोवाकिया बॉर्डर से मात्र चार किलोमीटर दूर है। हंगरी बॉर्डर 23 किलोमीटर दूर है। यूक्रेन में एक उजहोर्ड क्षेत्र ही ऐसा था। यहां कोई नुकसान नहीं हुआ। प्रियंका ने बताया कि एमबीबीएस का उनका अंतिम वर्ष था। मई में कोर्स पूरा होना था। स्थिति बिगड़ने पर यूक्रेन छोड़ने को कहा गया। कांट्रेक्टर के माध्यम से हंगरी का छह घंटे का सफर जगह-जगह ट्रैफिक जाम लगने की वजह 22 घंटे में पूरा हुआ।
बुडापेस्ट से रात साढ़े सात बजे दिल्ली के लिए फ्लाइट ली। फिर सरकार की ओर से वोल्वो बस के माध्यम से सुबह साढ़े पांच बजे अपने घर सकुशल पहुंचने का सौभाग्य मिला। गोलवां के प्रधान संजीव पप्पू व भाजपा महिला मोर्चा नूरपूर की उपाध्यक्ष रीता ठाकुर ने छात्रा का स्वागत किया तथा प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी द्वरा यूक्रेन में फंसे भारतीये छात्रों को उनके घर तज सकुशल पहुंचाने के प्रयासो की सराहना की उन्होंने कहा भाजपा सरकार ,जो कहती है वो करती हैं मोदी जी का संकल्प एक एक हिंदुस्तानी को उनके अपने घर पहुंचाना पूरी तरह सफल रहा है उन्होंने इसके लिए इलाकावासियों की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का हार्दिक आभार व्यक्त किया है