स्वर्ण भूमि युवक मंडल बगशाड़ ने किया बैठक का आयोजन,भरे सभी रिक्त पद
स्वतंत्र हिमाचल (चुराग) राज ठाकुर
स्वर्ण भूमि युवक मंडल बगशाड़ द्वारा 20 फरवरी को बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी वार्डो से युवक मंडल के सदस्यों ने भाग लिया, बैठक का विषय युवक मंडल में रिक्त पड़े पदों की पूर्ति व आगामी विषय पर चर्चा था।
युवक मंडल सचिव विजय ठाकुर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए युवक मंडल में खाली पड़े रिक्त पदों को सर्व सहमति द्वारा चुना गया जिसमें की उपाध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर प्रशांत ठाकुर व तेज सिंह ठाकुर को चुना गया और धनेश शर्मा गौरव ठाकुर, नोवल ठाकुर को सह सचिव चुना गया। राजकुमार को कार्यकारी निदेशक व पुष्पराज को कार्यकारी सदस्य चुना गया।
सोशल मीडिया का कार्यभार हर्ष ठाकुर को सौंपा गया
इसके साथ-साथ हर वार्ड से वार्ड समन्वयक चुने गए
जिसमें की बगशाड़ 1 से तेज सिंह वह गौरव को चुना गया!
बगशाड़ 2 से नोबल ठाकुर व प्रशांत ठाकुर को चुना गया!
बगशाड़ 3 से राजकुमार व धनेश
डीपीएफ बगशाड़ से हर्ष ठाकुर
मणियूणि वार्ड से यशवंत व कमल वर्मा को वार्ड समन्वयक चुना गया।
इसके बाद युवक मंडल बगशाड़ द्वारा आगामी विषयों पर चर्चा की गई व समस्याओं को सुना गया जैसे कि राशन डिपो के पास नाली के पानी की समस्या थी जिस पर युवक मंडल जल्द से जल्द कार्य करेगा। व पंचायत प्रधान कृष्णा देवी से जल्द से जल्द ग्रामसभा करवाने का अनुरोध भी किया गया जिससे कि युवक मंडल पंचायत स्तर की समस्याओं को प्रशासन के सामने लाएगा वह उस पर कार्य किया जाएगा।