एलइडी के माध्यम से देखा स्वर्ण जयंती समारोह
(कांगड़ा)मनोज कुमार
प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर टंडन क्लब परिसर कांगड़ा में स्थानीय प्रशासन द्वारा एलइडी के माध्यम से शिमला में होने वाले कार्यक्रम को लाइव दिखाया गया। शिमला में चल रहे कार्यक्रम को स्थानीय लोगों ने एलईडी के माध्यम से बड़ी उत्सुकता के साथ देखा।
इस अवसर पर एसडीएम कांगड़ा अभिषेक वर्मा, हिमाचल प्रदेश बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष व भाजपा नेता मुनीष शर्मा, पूर्वविधायक संजय चौधरी , जिलापरिषद् सदस्य कुल भाष , बी डी सी सद्स्य, महिला मोर्चा अध्यक्षा रेखा चौधरी,कांता सरोच कांगड़ा भाजपा के मंडलाध्यक्ष सत प्रकाश सोनी विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी, तथा बड़ी संख्यां में स्थानीय लोगों ने इस कार्यक्रम को देखा। कार्यक्रम में इसके अलावा विशेष तौर से नई पीढ़ी को हिमाचल प्रदेश के इतिहास और विकास की यात्रा से भी रूबरू करवाया गया।