स्वतंत्र हिमाचल
(आनी) विनय गोस्वामी
प्रदेश सरकार की ओर से 25 जनवरी 2021 को रिज मैदान पर मनाए जा रहे स्वर्ण जंयति कार्यक्रम का आनी में भी लाइव कार्यक्रम लोगों को दिखाया जाएगा। पंचायत समिति हाल में इसको लेकर सरकार की ओर से स्क्रीन लगा दी गई है।
कार्यक्रम सुबह 11 बजे के बाद आयोजित होगा। रिज पर होने वाले कार्यक्रम को स्क्रीन से लोगों को लाइव दिखाया जाना है। एसडीएम आनी चेत सिंह का कहना है कि इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोग भाग लें।