काँगड़ा
पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया के निधन पर बैजनाथ के पूर्व विधायक ने जताया गहरा शोक
स्वतंत्र हिमाचल
( बैजनाथ)विजय कुमार
बैजनाथ के पूर्व विधायक किशोरी लाल ने फतेहपुर से कांग्रेस के विधायक एवं पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सुजान सिंह पठानिया का निधन एक अपूरणीय क्षति है।
प्रदेश को दिए उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने एक अच्छा नेता खो दिया है। सुजान सिंह पठानिया एक स्पष्ट वादी नेता के साथ साथ ईमानदार व्यक्तित्व के धनी भी थे।