धर्मपुर भाजपा किसान मोर्चा की बैठक मंडलाध्यक्ष पूर्ण चन्द की अध्यक्षता में संपन्न
स्वतंत्र हिमाचल
(धर्मपुर )डी आर कटवाल
गत रविवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मंडल धर्मपुर की बैठक भाजपा पार्टी कार्यालय धर्मपुर में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता भाजपा मंडलाध्यक्ष ठाकुर पूर्ण चंद ने की। इस बैठक में जिला किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष एवं प्रभारी द्रंग विधानसभा क्षेत्र संजय कुमार शर्मा विस्तारक के रूप में उपस्थित रहे। इस बैठक में किसानों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई, तथा देश और प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं व किसान मोर्चा के विस्तार पर चर्चा की गई । किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने इस बात पर सहमति जताई कि आज से 15-15 व्यक्तियों की टोलीयां दूसरे विधानसभा क्षेत्रों में जाकर पार्टी के कार्यक्रमों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएगी।
आज इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय शर्मा जी ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं हिमाचल सरकार में काबीना मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह के द्वारा किए गए विकास कार्यों की सराहना की तथा विकास कार्यों की जानकारी जन जन तक पहुंचाने के लिए किसान मोर्चा के सदस्यों को प्रेरित किया। मोर्चा के सभी सदस्यों ने इस कार्यक्रम पर संतोष व्यक्त किया।इस मौके पर जगदीश चंद सचिव भाजपा किसान मोर्चा मंडल धर्मपुर, प्रकाश चंद वालिया अध्यक्ष, ठाकुर युद्धवीर सिंह महामंत्री, सचिव रूपलाल, उपाध्यक्ष भाजपा मंडल प्रेमचंद पालसरा, प्रताप सकलानी, केसव राम पालसरा व किसान मोर्चा के सदस्य मौजूद रहे।