पंजाई में संस्कृति दिवस का आयोजन
(मंडी)दिले राम
नेहरू युवा केंद्र मंडी व युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग भारत सरकार के सौजन्य से सिराज ब्लॉक के पंजाई गांव में राष्ट्रीय युवा दिवस एवं युवा सप्ताह के तहत संस्कृति दिवस आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी किशोरी लाल व वीना ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वनरक्षक मनोहर लाल रहे मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तत्पश्चात रंगारंग कार्यक्रमों का आगाज किया गया इस कार्यक्रम पर मुख्य अतिथि महोदय मनोहर लाल ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला विवेकानंद के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया और युवाओं को नशे से दूर रहने का आग्रह किया।
राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी किशोरी लाल का कहना है कि यदि युवा इस तरह की सांस्कृतिक व सामाजिक क्रियाओं में भाग लेते रहे तो वह अवश्य नशे से दूर रहेंगे। इस कार्यक्रम में जलधार युवा मंडल कशल का विशेष योगदान रहा।
साथ इस कार्यक्रम में खोडू महिला मंडल, चुन्ज्वाला महिला मंडल और जलधर युवा मंडल कशल, घतोत्कछ युवा मंडल पंजाईं से आये सदस्यो ने रंगारंग कार्यक्रम देकर पानी लोगों का खूब मनोरंजन किया। घतोत्कछ युवा मंडल पंजाईं के कलाकारों ने कोविड-19 नशा मुक्त भारत अभियान पर नाटक का मंचन भी किया। अंत में सभी प्रतिभागियों को मुमेंटो व मेडल समान के तौर पर दिए।
यह कार्यक्रम राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी किशोरी लाल व वीना की देखरेख में संपन्न हुआ।