संगठन को मजबूत बनाने के लिए उपमंडल स्तर पर समितियों का किया जाएगा गठन
कांगड़ा में शीघ्र होगा परशुराम भवन का निर्माण
(कांगड़ा)मनोज कुमार
कांगड़ा ब्राह्मण कल्याण परिषद की बैठक प्रदेश अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई । जिसमें सर्वसम्मति से परिषद को ट्रस्ट बनाने का फैसला लिया गया। जिसकी रूपरेखा शीघ्र ही तैयार की जाएगी। इस मौके पर ब्राह्मण कल्याण परिषद के अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि परशुराम जयंती के दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा परशुराम भवन बनाने के लिए अधिकारियों को भूमि चयन करने के निर्देश दिए थे जिसके साथ साथ उन्होंने उसके निर्माण के लिए 21 लाख रुपये देने की भी घोषणा की थी।
जिसको लेकर दोनों कार्य पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार प्रकट किया। इस दौरान कांगड़ा बाईपास के निकट परशुराम ब्राह्मण कल्याण परिषद के भवन का निरीक्षण भी किया । परशुराम भवन के निर्माण के लिए मिली भूमि पर सदस्यों ने जाकर निरीक्षण किया।
वहीं इस मौके पर हर मास ब्राह्मण कल्याण परिषद समारिका बनाएगा। वही संगठन को मजबूत करने के लिए उपमंडल स्तर पर समितियां बनाने का भी निर्णय लिया। इस बैठक में जिला कांगड़ा के अतिरिक्त अन्य जिलों से भी ब्राह्मण कल्याण परिषद के सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके मौके पर निर्णय लिया गया कि ब्राह्मण कल्याण परिषद के लिए महिला शाखा बनाएगा, जिसमें अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ा जाएगा। इसी प्रकार युवाओं को भी ब्राह्मण कल्याण परिषद का सदस्य बनाकर उनका एक अलग से बिंग बनाया जाएगा ताकि युवाओं में भी ब्राह्मण कल्याण परिषद से जुड़ने व उसमें कार्य करने की भावना पैदा हो। इस मौके पर प्रदेश के महासचिव गौतम विवादित, सचिव पंकज पकिल, सुशील कुमार जिला अध्यक्ष नवनीत शर्मा के अलावा सदस्य मोजूद रहें।