हस्तशिल्प रचनात्मक कार्य कर रही महिलाओं के लिए सम्मान सामारोह का आयोजन
(ऊना)ललित ठाकुर
लाडली रक्षक संस्था ने ऊना के गगरेट क्षेत्र में हस्तशिल्प रचनात्मक कार्य कर रही महिलाओं के लिए सम्मान सामारोह का आयोजन किया। जिसमें 30महिलाओं का कार्य सराहनीय रहा है और उनमें से अति बेहतर कार्य कर रहीं सात महिलाओं को घरेलू सामान डिनर सैट के उपहार देकर सम्मानित किया गया।
जिसमें घनारी की कसीदेकार पुष्पा देवी,घनारी की सोमा सखी,घनारी की मुकेश कुमारी,अंदौरा से सुषमा देवी ,संघनई की साक्षी ,संघनई की सरिता, संघनई से पूनम बाला, जीतपुर बेहड़ी की रीना कुमारी को सम्मानित किया गया।
महिलाओं की रचनात्मक हस्तकला को बढ़ावा देने के लिए और अधिक निखारने के लिए कोरोना का दौर कम होने पर सभी अनुभवी महिलाओं के इन उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी जिसमें उनकी परम्परागत कला संस्कृति को और निखारने और संजोने का मौका मिलेगा।
संस्था का उद्देश्य गरीब तबके की गृहणियों को रोजगार दिलाना है।उन्हें आत्म निर्भर बनाना और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है। अपने हाथ में हुनर लिए महिलाएं आराम से घर का काम करते हुए आजीविका अर्जित कर सकती हैं।
संस्था की तरफ से शामिल रहे लाडली रक्षक संस्था की अध्यक्ष रेखा जम्वाल, उपाध्यक्ष ऋतू सिंह, सलाहकार सीमा शर्मा,सुमन शर्मा,सोमा सखी, नकुम्बला रीता रानी।