न्यू जनरेशन स्टडी सेंटर ढेलू में किया गयाअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समारोह का आयोजन
जोगिंदर नगर,क्रान्ति सूद
मंगलवार को न्यू जनरेशन स्टडी सेंटर ढेलू द्वारा योरा लिंक में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।इस अवसर पर अकादमी के निदेशक कमलेश्वर ने कहा कि महिलाओं की भूमिका समाज में सबसे उत्कृष्ठ है। महिलाओं के बिना समाज की परिकल्पना करना असम्भव है। आज महिलाएँ समाज के हर क्षेत्र में आगे हैं।
आज महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। समारोह में महिला मंडल ढेलू -हार ,ढेलु महिला मंडल प्रथम व महिला मंडल ढेलु द्वितीय की महिलाओं ने पूर्ण रूप से भाग लिया। न्यू जनरेशन स्टडी सेंटर द्वारा सभी महिलाओं को हार्दिक बधाई एवम् शुभकामनाएं दी गई। उन्होंने कहा कि न्यू जवरेशन स्टडी सेंटर महिलाओं के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।