कृषि महिला मंडल द्वारा तैयार की गई देवदार की नर्सरी बना आकर्षक का केंद्र

(मण्डी)दिले राम
जिला मण्डी की ग्राम पंचायत सेरी चहटिगढ़ के गांव रोपा में कृषि महिला मंडल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।कृषि महिला मंडल ने वन विभाग की मदद से बहुमूल्य देवदार के 13000 पॉली बैग्स तैयार किए हैं।कृषि महिला मंडल रोपा वनों को बचाने में सराहनीय योगदान दे रही हैं कृषि महिला मंडल की प्रधान सोनम डोलमा व उनके सदस्यों ने मिलकर वन विभाग के बंजर पड़ी भूमि में मेहनत से नर्सरी तैयार की।
महिला मंडल की प्रधान सोनम डोलमा ने बताया कि नर्सरी का कार्य 7 नवंबर 2020 में शुरू हुआ।एक पौधा वृक्ष तभी बनता है जब वह पौधा पाल पोस कर बड़ा होता है,
कितनी मेहनत लगती है एक पौधे को जंगल बनाने में यह वही समझ सकता है जो पौधे को अपने बच्चे की तरह पाल पोस कर बड़ा करता है। कृषि महिला मंडल समय-समय पर बहुत सारे सामाजिक कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान देती आ रही है। जंगल बचाने के लिए महिला मंडल ने कई बार वन काटुओं स सीधे टक्कर लेकर जंगलों को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।समय समय पर जंगलों को आग से भी बचाया है।