मंडी
बल्ह कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष ने जीता पंचायत प्रधान का चुनाव
स्वंतत्र हिमाचल
(नेरचौक) अमन शर्मा
हिमाचल में पंचायत चुनावों के पहले दौर का चुनाव रविवार को सम्पन्न हुआ। इसमें जिसमें की बल्ह विधानसभा क्षेत्र की दसेहड़ा पंचायत जहां से कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे थे जिस से ये बल्ह कांग्रेस पार्टी के लिए भी प्रतिस्ठा का चुनाव बन गया था।
लेकिन तमाम अटकलों के बाद कुलदीप ठाकुर ने इस चुनाव को जीत कर पार्टी की लाज रख ली। इसी दसेहड़ा पंचायत में उपप्रधान पद पर भी मात्र 3 वोटों के अंतर से संजय कुमार विजयी रहे।