भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कांगड़ा एयरपोर्ट पर होगा स्वागत
(कांगड़ा) मनोज कुमार
कांगडा जिला के मुख्यालय धर्मशाला में भाजपा के आगामी प्रशिक्षण शिविर एवं प्रदेश कार्य समिति की व्यवस्थाओं को लेकर कांगड़ा में भाजपा मंडल पदाधिकारियों की बैठक हुई । जिसमें प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे ।इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का 18 फरवरी को कांगड़ा एयरपोर्ट स्वागत करने हेतु रणनीति बनाई।
सुबह 8:30 बजे की फ्लाइट से कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इस बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बरार, पूर्व विधायक संजय चौधरी , मंडल अध्यक्ष सत प्रकाश सोनी , कांगड़ा नगर भाजपा अध्यक्ष मुनीष त्रिवेदी , मंडल महामंत्री अशोक खेड़ा , मोना जिला परिषद सदस्य कुलभाष चौधरी , करतार ,सुरेश छेछा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष आशीष , महिला मोर्चा अध्यक्षा रेखा चौधरी भी उपस्थित रहीं। भाजपा कार्यकर्ताओं में राष्ट्रीय अध्यक्ष के हिमाचल आगमन को लेकर बहुत जोश है।