भाजपा ने राजा रघुवीरसिंह स्टेडियम आनी में धूमधाम से मनाया 42वां स्थापना दिवस
स्वतंत्र हिमाचल
(आनी) विनय गोस्वामी
राजा रघुवीर सिंह स्टेडियम आनी में बुधवार क़ो भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया जिसमें सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल संवाद किया जिसे एलईड़ी के माध्यम से देखा गया।
उसके बाद नए मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर का पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
तदोपरांत मंंच पर विराजमान आनी विधानसभा क्षेत्र प्रभारी बिहारी लाल क़ो मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर ने टोपी व मफलर पहनाकर समानित किया तथा वरिष्ठ नेता गंगाराम चंदेल का युवा मोर्चा अध्यक्ष वेद ठाकुर ने टोपी व मफलर पहनाकर स्वागत किया।
इसके बाद सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को 42वें
स्थापना दिवस की बधाई दी तथा महिला मंडल शमशर की महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
महिला मंडल शुश की महिलाओं ने मोदी पर लिखा हुआ गीत गाया तो तालियों से पूरा पंडाल चहक उठा।
उसके उपरांत बूथ त्रिदेवों को किट वितरित करके बुधवार से बूथों की पदयात्रा शुरू की।
30 अप्रैल तक 144 बूथ तक यह यात्रा पूरी की जाएगी। जिसमें सभी बूथ पर त्रिदेवों को नाम पट्टिका और सामाग्री वितरित की जाएगी।
इस अवसर पर जिला महामंत्री जोगिंद्र शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्याय दूनी चंद, जिला सचिव योगेश वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष कृष्ण ठाकुर, वरिष्ठ नेता टिकम बन्धु, मंडल महामंत्री शेर सिंह, अशोक ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष वेद, जिला आईटी संयोजक आशीष शर्मा, शशि मल्होत्रा, अंजना भारती, आशा ठाकुर, सुषमा सिंह, जीवन ठाकुर, देवेन्द्र नेगी, योगेश भार्गव, लीला चन्द, जीवन चौहान, धर्मपाल, हरीश मेहता, राजेश, दलजीत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।