पार्टी विरोधी कार्य करना न्यायसंगत नही : प्रेमनाथ ठाकुर

स्वतंत्र हिमाचल
(लड़भडोल)लक्की शर्मा)
ठाकुर प्रेम नाथ पूर्व निर्देशक पर्यटन बोर्ड एवं पूर्व महासचिव प्रदेश कांग्रेस पंचायती राज संगठन ने कहा कि बड़ा ही दुर्भाग्य है की मंडी जिला के जोगिंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी उन्हीं लोगों को तरजीह दी जा रही है जिन्होंने 2017 में पार्टी विरोधी कार्य किए हैं और लगता है कि कांग्रेस पार्टी संगठन हिमाचल प्रदेश में भी दिन प्रतिदिन अपना जनाधार आम लोगों के बीच में जोगिंदरनगर में कम कर देगी और आम वोटर एवं कार्यकर्ताओं में भी भारी निराशा हो रही है कि जो व्यक्ति पार्टी प्रत्याशी के विरुद्ध कार्य कर रहे थे उन्हें भी प्रभारी व अन्य पदों एवं जिम्मेदारियों से नवाजा जा रहा है
पार्टी संगठन होते हुए भी पूर्व विधायक बिना पार्टी सिंबल के अपना आजाद व्यक्ति के रूप में कार्यलय खोल रहे हैं जबकि वह प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अहम पद पर काबिज भी हैं और अपनी मनमर्जी से क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के बिना प्रेसवार्ता किए जा रहे हैं ठाकुर प्रेम नाथ ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी से निवेदन किया है कि बारे में संज्ञान लेना चाहिए तभी कांग्रेस पार्टी 2022 के चुनावों में विजय हासिल कर सकती है अन्यथा सभी पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष को अपना त्यागपत्र देने में मजबूर होंगे