स्वतंत्र हिमाचल
(आनी) विनय गोस्वामी
आनी में बुधवार क़ो कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष चन्द्रकेश शर्मा के साथ दो मिनट का मौन रखकर आन्दोलन में मरे किसानों को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों का विरोध जताते हुए किसानों के साथ हर तरह से खड़े रहने का भरोसा दिया।
आनी कांग्रेस के ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष चन्द्रकेश शर्मा ने आनी किसान संगठनों से जुड़े लोगों व पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के लिए तीन नए कृषि कानून किसी सजा से कम नहीं हैं, ये बिल बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से बनाए गए हैं, न कि किसानों को फायदा पहुंचाने के लिए। ये लड़ाई सिर्फ किसान की नहीं बल्कि आम इंसान की भी है। हम इन कानूनों का विरोध करते हैं और किसानों के साथ खड़े हैं। लोगों से अपील की कि जिस भी तरह से किसानों की मदद की बात हो, वो हमेशा खड़े हैं। शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार और जेजेपी किसानों की अनदेखी कर रही हैं, किसान आज लाचार परेशान होकर संघर्ष कर रहा है, लेकिन सरकार बड़े उद्योगपति लोगों के लिए काम कर रही है।वहीं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता धनी राम ठाकुर ने कहा कि जो किसान पूरे देश दुनिया का पेट पालता हो, उसके साथ मोदी सरकार का गैर जिम्मेदाराना रवैया पूरी तरह से गलत है। प्रदेश की गठबंधन सरकार ने भी किसानों की खूब अनदेखी की है। उन पर लाठी, आंसू गैस के गोले और ठंडे पानी की बौछारें चलाई गई हैं।
इस बैठक में अध्यक्ष चंद्रकेश सिंह, उपाध्यक्ष गुलाब वर्मा,उर्मिला ठाकुर, पंचायत समिति अध्यक्षा विजय कंवर, सदस्या रमीला देवी, महासचिव सतपाल ठाकुर,पूर्ण ठाकुर, अनूप ठाकुर, देवराज, संजीव कुमार, सचिव सोनू चौहान, गीताराम,महेंद्र कायथ, टेक सिंह, राकेश कुमार, रामकृष्ण, ताराचंद, भागचंद,प्रवक्ता धनीराम मौजूद रहे।