जनजातीय समुदाय के कल्याण के उद्देश्य की पूर्ति के लिए लाहौल-स्पीति में होगे ‘आदि महोतस्व’
भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास परिषद ट्राईफेड के तत्वावधान द्वारा होगा महोत्सव का आयोजन
स्वतंत्र हिमाचल
(लाहौल-स्पीति)तन्जिन वंगज्ञाल
लाहौल स्पीति जिले में “आदि महोत्सव” का आयोजन मई महीने में होंगे। जिसमें देशभर के 27 राज्यों के जनजातीय कलाकार, कारीगर और खानसाम भाग लेंगे। ट्राईफेड के बोर्ड में निदेशक सुदर्शन जस्पा ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के तत्वधान में ट्राईफेड देश की जनजातीय समुदाय के कल्याण के उद्देश्य की पूर्ति के लिए नियमित अंतराल में इस महोत्सव का आयोजन करती हैं , जिसमें समृद्ध जनजातीय संस्कृति और लोकाचार का प्रदर्शन किया जाता है।
सुदर्शन जस्पा ने कहा कि ट्राईफेड )के सभी कार्यक्रमों में हिमाचल प्रदेश के जनजातीय समुदाय की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने और लाहौल स्पीति में पर्यटन की संभावनाओं के मध्य नजर वह पिछले साल से ही लाहौल-स्पीति में आदि महोत्सव आयोजित करवाने की में पैरवी कर रहे थे, और अब आगामी कुछ दिनों में ट्राइफेड के अध्यक्ष और बाकी बोर्ड के सदस्य लाहौल -स्पीति का दौरा करने वाले हैं। उन्होंने बताया कि “आदि महोत्सव” ट्राइफेड द्वारा समृद्ध जनजातीय संस्कृति, कला, कारीगरी, परम्परागत दवाईयों, व्यंजनों और लोकनृत्यों को संजोने, प्रदर्शित करने तथा व्यापार का माध्यम है जिसमें देश भर से लगभग 1000 कलाकार, कारीगर और खानसाम भाग लेंगे।