इन्दौरा सिविल अस्पताल में मनाया गया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस
कोरोना काल में महिलाओं ने दी वेहतर सेवाएं:-डॉक्टर वरुण शर्मा(एसएमओ)
अजय शर्मा(इंदौरा)
दुनिया भर में हर साल 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है। महिला दिवस के नाम से ही जाहिर है कि ये दिन महिलाओं को समर्पित है। महिला दिवस के बहाने हम देश-दुनिया की ऐसी महिलाओं को याद करते हैं जिन्होंने वैश्विक पटल पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। इस खास दिन को मनाने का मकसद उन महिलाओं की उपलब्धियों, उनके जज्बे, उनकी ऐतिहासिक यात्राओं और उनके जीवन को याद करना हैं।

हर साल महिला दिवस किसी ना किसी थीम पर आधारित होता है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक इस बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2022 (IWD 2022) की थीम ‘जेंडर इक्वालिटी टुडे फॉर ए सस्टेनेबल टुमारो’ यानी मजबूत भविष्य के लिए लैंगिक समानता जरूरी है।
महिला दिवस को मनाने का मकसद महिलाओं की उपलब्धियों, उनके जज्बे, उनकी ऐतिहासिक यात्राओं और उनके जीवन को याद करना है।
इन्दौरा सिविल हस्पताल में भी महिला कर्मचारियों ने महिला दिवस पर केक कार्ट कर महिला दिबस की शुभकामनाएं एक दूसरे को दी।इस मौके पर एस एम ओ वरुण शर्मा ने महिला कर्मचारियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी वह कोरोना काल में उनके द्वारा दी गयी सेवाओं के लिए उनकी सराहना की है।
शारदा देवी(स्टाफ नर्स) ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ भेदभाव को खत्म करने के लिए दुनिया भर में इस दिन को मनाया जाता है। इस दिन को इसलिए भी सेलिब्रेट किया जाता है ताकि महिलाओं के विकास पर ध्यान केंद्रित किया जा सके और उनकी उपलब्धियों पर गर्व किया जा सके।
इस मौके पर बीएमओ डॉ संदीप कुमार,एस.एम.ओ डॉ वरुण शर्मा,डॉ अनमोल श्री, डॉ मोल श्री,डॉ शिवांगी,नेत्र चिकित्सक सहायक रवि वंदना,वार्ड सिस्टर वेदों देवी ,शारदा देवी,स्टाफ नर्स निशु देवी, नवज्योति शर्मा,हर्ष वाला,पूजा देवी,रीना देवी,सोनिका चौधरी,सुमन देवी,कामना देवी, कोमल थापा,भारती,जीवना,लेव टेक्नीशियन निर्मल शर्मा मौजूद रही।