अशोक भारद्वाज को अर्की युवा कांग्रेस अध्यक्ष की कमान

स्वतंत्र हिमाचल(जयनगर)राजकुमार ठाकुर
शुक्रवार को अर्की विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं वहीं परगना मलौण से सम्बंध रखने वाले अशोक भारद्वाज को युवा कांग्रेस अध्यक्ष अर्की चुना गया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार अशोक भारद्वाज(विक्की) को करीब 1124 वोट मिले हैं। आपको बता दें कि इन चुनावों की वोटिंग डिजिटल तरीके से की गई थी जब इस संदर्भ में अशोक भारद्वाज से बात की गई तो उन्होंने बताया की वह बहुत खुश है कि क्षेत्र के युवाओं ने उन पर भरोसा जताया साथ ही उन्होने सभी युवा वर्ग का धन्यवाद भी किया ।
इसके साथ उन्होंने कांग्रेस पार्टी हाईकमान,पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह,विक्रमादित्य सिंह,और कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र ठाकुर,और अर्की ब्लॉक अध्यक्ष रुप सिंह ठाकुर, एवं समस्त कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। वहीं कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र ठाकुर और मंडलाध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर,वेद ठाकुर ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष अर्की अशोक भारद्वाज(विक्की)को बधाई एवम शुभकामनाएं दी हैं। और कहा की आने वाले विधानसभा चुनावों में युवा अहम भूमिका अदा करेंगे साथ ही युवाओं को साथ लेकर इलाके में पार्टी को और मजबूत किया जाएगा।