सिविल हॉस्पिटल कांगड़ा को रेडियोलॉजिस्ट और बाल विशेषज्ञ जल्द

मिनी सचिवालय में रोगी कल्याण समिति की बैठक का आयोजन
(कांगडा)मनोज कुमार
मिनी सचिवालय कांगड़ा में रोगी कल्याण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता एसडीएम् कांगड़ा द्वारा की गई।
बैठक में रोगी कल्याण समिति के लिए 85 लाख18,000 का कुल बजट दिया गया है। जिसका उपयोग सिविल हॉस्पिटल कांगड़ा में जांच के विभिन्न उपकरण खरीदने, साफ सफाई के लिए किया जाएगा। सिविल हस्पताल कांगड़ा में सीटी स्कैन मशीन की सुविधा जल्द से जल्द लाने के विषय पर भी चर्चा की गई।

एस डी एम् कांगड़ा ने बताया कि सिविल हॉस्पिटल कांगड़ा में रेडियोलॉजिस्ट और बाल विशेषज्ञ के पदों को जल्दी से जल्दी भरने की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जिसके लिए संबंधित विभाग को इसे जल्दी पूरा करने के लिए कहा जाएगा। एस डी एम् कांगड़ा ने इस बैठक में कहा कि कांगड़ा सिविल हॉस्पिटल को बेहतर सुविधाओं से परिपूर्ण किया जाए। साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे, ताकि यहां आने वाले मरीजों को अच्छी सुविधाओं का लाभ मिल सके।
इस बैठक में अस्पताल के अंतर्गत आने वाली दुकानों का किराया 10% बढ़ाने तथा रोगी कल्याण समिति के वर्कर का भत्ता 10% बढ़ाने के विषयों पर भी विचार किया गया।
इस बैठक में एसडीम कांगड़ा सहित बीएमओ तियारा, एस एम ओ कांगड़ा, अध्यक्ष व्यापार मंडल कांगड़ा तथा अध्यक्ष नगर परिषद मौजूद रहे।