दूसरों को हौंसला देने वाले का हौंसला कैसे हार गया: नरेंद्र अत्री

सांसद रामस्वरूप के निधन पर पूर्व भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष ने किया शोक प्रकट
(सरकाघाट)रितेश चौहान
भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष राष्ट्रीय सचिव रहे व वर्तमान में प्रदेश भाजपा मीडिया सह प्रभारी नरेंद्र अत्री ने मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया है।
नरेंद्र अत्री ने कहा कि राम स्वरूप शर्मा एक समर्पित नेता थे, जो हमेशा लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए प्रतिबद्ध रहते थे। जब भी किसी कार्यकर्ता से मिलते थे तो उनकी हौंसलाफ़जाई ही करते थे। हमेशा दूसरों को हौंसला देने वाले का इस तरह हौंसला हार जाना बहुत ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है।

नरेंद्र अत्री ने कहा कि सांसद रामस्वरूप सरल व्यक्तित्व के धनी थे उनका असामयिक निधन उनके परिवार के साथ साथ, समूचे प्रदेश और भाजपा परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। नरेंद्र अत्री में कहा कि राम स्वरूप का पूरा जीवन देश और समाज के प्रति समर्पित रहा है। सांसद रामस्वरूप के आकस्मिक निधन पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अनिल अत्री, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनूप राणा युवा मोर्चा में पूर्व प्रदेश महामंत्री व प्रदेश अध्यक्ष सुनील ठाकुर युवा मोर्चा, पूर्व प्रदेश महामंत्री हेमराज शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष भंवर भारद्वाज, युवा मोर्चा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विकास राजपूत, युवा मोर्चा पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सोमेंद्र ठाकुर, दी फुटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष नरेश सिंह राणा, हिमाचल प्रदेश डीपी एसोसिएशन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण पठानिया जिला मंडी के पूर्व में खेल प्रकोष्ठ के संयोजक एवं टिहरा पंचायत के प्रधान सुरेंद्र पठानिया, खेल प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विक्रांत ठाकुर, सामाजिक संस्था यस, हिमाचल के प्रवक्ता सुभाष ठाकुर, शहरी गांधी चौक प्रभारी प्रियांश रोशन, संजय कौशल, मंदीप ठाकुर ने शोक प्रकट किया है।