नवविवाहिता ने अपने ससुर पर लगाये अश्लील हरकतें करने के आरोप

(ऊना)ललित ठाकुर
ऊना बंगाणा थाना के अंतर्गत एक नवविवाहिता ने अपने ससुर पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। यहीं नहीं, पीडि़ता ने अपनी सौतेली सास पर भी उसे मानसिक प्रताडि़त करने के आरोप लगाए है। पीडि़ता ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसके ससुर नौकरी करते है। नवंबर, 2020 को उसके ससुर छुटी पर घर आए थे।
एक दिन उसकी सौतेली सास व देवर घर पर नहीं थे तो वह घर पर अपने ससुर के लिए चाय बनाने किचन में गई तो इस दौरान इसके ससुर ने इसे पीछे से आकर दबोच लिया।
महिला ने बताया कि यह ससुर से छुटकर किसी तरह से बाहर भागी और अपने कमरे में जाकर अंदर से कुंडी लगाकर अपने आप को बचाया। इस दौरान ससुर ने इसे धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो तेरी ही बदनामी होगी। इसके बाद इसके ससुर वापस नौकरी पर चले गए ओर वहां जाकर भी फोन करते रहे।
महिला ने बताया कि इसने ससुर द्वारा इससे की गई बातों की रिकॉडिंग भी की और सारी बात अपने पति को बताई है। पति ने जब अपने पिता से इस बारे पूछा तो उससे भी लड़ाई झगड़ा किया गया और उनके कमरे से सामान निकालकर भी बाहर फैंक दिया गया। अब वे इन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहे है। पीडि़ता ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर कड़ी जांच की जा रही है।