जिला परिषद सदस्य के दफ्तर में स्टाफ द्वारा सुनी जा रही जनसमस्याएं

(ऊना)ललित ठाकुर
जिला परिषद सदस्य चैतन्य शर्मा के दफ्तर अभयपुर में लोगों की समस्या को दफ्तर में स्टाफ द्वारा सुना जा रहा है। फिर उनके कामों की एक फाइल बनाकर दफ्तर में जमा होती है। इस पर फिर कार्रवाई अमल में लाई जाती है। चैतन्य शर्मा खुद सारी फाइलें देखते हैं। फिर उन पर कार्य शुरू करते हैं। जो काम पंचायत के कार्य क्षेत्र में आते हैं, उनको संबंधित पंचायत प्रधान के साथ बैठकर योजना अनुसार कार्य की नीति बनाई जाती है। कुछ कार्य सरकारी विभाग के हैं।

उनको संबंधित विभाग को भेज दिया जाता है ताकि लोगों को अपना कार्य करवाने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो, चैतन्य शर्मा की कार्यशैली को देखते हुए, भंजाल वार्ड के इलावा पूरी गगरेट विधानसभा क्षेत्र से लोग अपनी परेशानी लेकर चैतन्य शर्मा के पास आ रहे हैं, आए हुए सभी लोगों की सही मार्गदर्शन किया जा रहा है। ताकि उनके कार्य बिना रुकावट हो सके। चैतन्य शर्मा की संस्था युवा शक्ति पराक्रम द्वारा बहुत सारे लोगों की समस्या का समाधान किया जा रहा है। युवा शक्ति पराक्रम द्वारा एक एंबुलेंस क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। हर रोज एंबुलेंस वैन मरीजों को लेकर जालंधर, होशियारपुर, लुधियाना,चंडीगढ़, ऊना, टांडा जा रही है। गरीब लोगों को उनके इलाज के लिए संस्था द्वारा मदद की जा रही है। यही कारण है कि विधानसभा क्षेत्र के लोग अपना रुख चैतन्य शर्मा की तरफ कर रहे हैं। जहां पर बिना भेदभाव के सभी कार्य प्रमुखता से किए जा रहे हैं।।