काँगड़ा
20 वर्षीय डाक सेविका को किया सम्मानित

(कांगड़ा)मनोज कुमार
दुनियाभर में आज यानी 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाओं के प्रति सम्मान, प्यार दिखाने के साथ उनके त्याग और जज्बे को सलाम करने का खास मौका होता है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सनातन धर्म सभा कांगड़ा द्वारा रितिका राणा जोकि कांगड़ा पोस्ट ऑफिस में डाक बांटती है उसकी अभी आयु केवल 20 वर्ष की है। महिला दिवस पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सनातन धर्म सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र त्रेहन ,वेद प्रकाश गुप्ता, पंडित राम प्रसाद शर्मा,सुनील गुप्ता ,कुलदीप चौहान और पार्षद सौरभ चौधरी भी मौजूद थे।