अर्की
बखालग के समाजसेवी जगरनाथ पाठक के निधन से पूरी पँचायत में शोक की लहर

(स्वतंत्र हिमाचल)योगेश चौहान
ग्राम पंचायत बखालग के उप प्रधान सुरेंद्र पाठक के 74 वर्षीय पिता जगरनाथ पाठक का आज हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। जगरनाथ पाठक एक सेवानिवृत्त सैनिक थे। वह बहुत ही सरल स्वभाव के व्यक्ति थे और समाज के विकास कार्यों में निरंतर जुड़े रहते थे। वे सामाजिक कार्यो में हमेशा अग्रणी रहते थे।

गौर हो कि दिदु गांव से बनिया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण उनकी अध्यक्षता में ही किया गया था। उनके द्वारा किये गए सहयोग के लिये उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
जगन्नाथ पाठक के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्राम पंचायत बखालग के प्रधान किरपाराम चंदेल, पूर्व उपप्रधान नरेश ठाकुर, पूर्व बी०डी०सी० सदस्या सन्तोष गौतम, वार्ड सदस्य बलदेव गौतम, मेहर चंद ठाकुर, राजेश गौतम, ईश्वर दास और तुलसी राम ठाकुर ने शोक प्रकट किया है।