काँगड़ा
कांगड़ा बीडीसी की अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने ली शपथ

(कांगड़ा)मनोज कुमार
एसडीएम कांगड़ा अभिषेक वर्मा ने खंड विकास समिति (बीडीसी) कांगड़ा की नवनियुक्ति अध्यक्षा बबीता व उपाध्यक्ष अनीता देवी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई ।

एस डी एम् कांगड़ा अभिषेक वर्मा ने उन्हें विश्वास दिलाया कि जिला एवं उपमंडल स्तर पर प्रशासन की ओर से उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व विधायक संजय चौधरी , सुरेंद्र काकू, भाजपा मण्डल कांगड़ा अध्यक्ष सत प्रकाश सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र त्रेहन , शहरी प्रधान मुनीश त्रिवेदी व अन्य भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे। एस डी एम् कांगड़ा व अन्य भाजपा नेताओं ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं भी दी।