महिला दिवस पर पौधे बांट दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

(कांगड़ा)मनोज कुमार
रोटरी क्लब कंगड़ा की पर्यावरण संरक्षण मुहिम के तहत आज विश्व महिला दिवश के उपलक्ष पर जच्चा बच्चा को एक एक पौधा उपहार स्वरूप दिया। रोटरी क्लब के प्रधान सुनील डोगरा ने बताया कि जिस तरह से मातायें नवजात शिशु का लालन-पालन करते हैं उसी तरह से पौधे का भी लालन-पालन करने का संकल्प नवजात शिशु के माता-पिता को दिलाया गया। सुनील डोगरा ने बताया कि महिलाओं की जिंदगी में सबसे ज्यादा खुशी का दिन होता है जब वो माँ बनती हैं, औऱ उनकी खुशी में शामिल हो कर रोटरी क्लब ने विश्व महिला दिवस पर महिलाओं की खुशी औऱ सम्मान को एक पौधा दे कर बढ़ाया है।

उन्होंने बताया कि आज 22 जच्चा बच्चा को पौधे दिए अब तक रोटरी क्लब कंगड़ा पर्यावरण संरक्षण मुहिम के तहत लगभग 5000 पौधा लगा चुका है, ओर मुहिम आगे भी जारी रहेगी। इस मौके पर असिस्टेन्ट गवर्नर प्रशांत भसीन ने बताया कि आज दुनिया के हर कोने में विभिन संस्थानों द्वारा महिलाओं के सम्मान में समारोह आयोजित किये जा रहे हैं जिसके तहत रोटरी कंगड़ा ने अनोखा तरीका अपनाया जिसमें महिलाओं के सम्मान के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण को भी महत्व दिया। टांडा मेडिकल कॉलेज के एम एस डॉक्टर सुरिंदर सिंह भारद्वाज ने खुशी के इस मौके पर महिलाओं को समान देने के रोटरी कागड़ा के इस नायव तरीके की सराहना की।