महिला दिवस पर केसरिया हिन्दू वाहिनी ने सम्मानित की नारी शक्ति

वक्ताओं ने कहा- हर कार्य में सक्षम हैं महिलाएं
(काँगड़ा) मनोज कुमार
यूँ तो महिलाओं को एक ही दिन नहीं हर दिन सलाम करना चाहिए क्योंकि अगर वो न हों तो ये सामाज ही ना हो ।समानता का अधिकार उन्हें भी उतना ही है, जितना की पुरुषों का है। आधी आबादी के तौर पर महिलाएं हमारे समाज -जीवन का एक मजबूत आधार है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पंचायत चुनाव में विजय प्राप्त करने वाली संगठन से जुड़ी नारी शक्ति को सम्मान देने के लिए केसरिया हिन्दू वाहिनी संगठन, स्वामी विवेकानंद मैदान स्थित पुराना कांगड़ा वार्ड नंबर 3 में बड़ा आयोजन किया गया ।जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश बास्केट बॉल के अध्यक्ष व भाजपा नेता मुनीष शर्मा रहे। उपस्थित नारी शक्ति नें 100 मीटर दौड़, रस्साकशी, कुर्सी दौड़ में बढ़चढ़कर भाग लिया।

उन्होंने महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला कांगड़ा कार्यकारिणी के सभी प्रमुख मोर्चों के पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में नारी शक्ति मौजूद रहीं । इसके अतिरिक्त दिव्य योग संस्थान के नन्हें योग साधकों द्वारा योग के विभिन्न करतब योग गुरु रणजीत सिंह के नेतृत्व में दिखा कर वाहवाही लूटी। केसरिया हिन्दू वाहिनी के जिलाध्यक्ष इंजीनियर चंद्र भूषण मिश्रा ने बताया की महिलाओं के सम्मान के लिए केसरिया हिन्दू वाहिनी हमेशा आगे रही है और इस कार्य को करने में सामाज को प्रेरित करने के लिए भी वे काम करते रहेंगे।
इस उपलक्ष्य के अवसर पर आज 8 मार्च के दिन वह और उनके साथी मिलकर इस सभा का आयोजन किया व पंचायत चुनाव में विजय प्राप्त करने वाली संगठन से जुड़ी नारी शक्ति को सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुनीष शर्मा ने कहा कि आज नारी अपने साहस के बल पर पूरे आत्म विश्वास के साथ हर क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहरा रही है। जहां नारी का सम्मान होता है वहां देवता निवास करते है। हर क्षेत्र में महिलाएं पुरूषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं।
इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी संजीव कुमार, कांगड़ा तहसील अध्यक्ष पंडित शिवम शर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा० राजकुमार शर्मा, शाहपुर तहसील उपाध्यक्ष सतीश अवस्थी, जिला चंबा अध्यक्ष सुरजीत राणा, युवा मोर्चा अध्यक्ष रणजीत सिंह योगी, महिला मोर्चा से जिला उपाध्यक्ष अनुराधा बहल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्षा आशा शर्मा एवं समाजसेवी तुलसी मालकड़, अश्विनी शर्मा, सतीश चौधरी, रमेश असित, पार्षदकोमल शर्मा, पुष्पा चौधरी, अनुराधा, प्रेम सागर, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा चौधरी, समेला पंचायत प्रधान सुदर्शना देवी, मंजू शर्मा एवं कई महिला मंडलों की कार्यकर्ता उपस्थित रहे।